Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिद्धिमा को याद आए पिता ऋषि कपूर संग बिताए पल, शेयर की खास तस्वीरें

हमें फॉलो करें रिद्धिमा को याद आए पिता ऋषि कपूर संग बिताए पल, शेयर की खास तस्वीरें
, गुरुवार, 28 मई 2020 (15:02 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रही हैं। रिद्धिमा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें ऋषि अलग-अलग मौकों पर परिवार के साथ दिख रहे हैं।

 
webdunia
इस तस्वीर में ऋषि कपूर की पूरी फैमिली के साथ लता मंगेशकर नजर आ रही हैं। 
webdunia
रिद्धिमा ने अपनी शादी की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर उनके पास बैठे नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल का इमोजी बनाया।
 
webdunia
ऋषि कपूर अपनी नातिन समारा से बेहद प्यार करते थे। इस तस्वीर में समारा ऋषि के कट आउट के सामने पोज देती दिख रही हैं।
webdunia
इस तस्वीर में समारा और ऋषि कपूर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। 
 
webdunia
बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार में रिद्धिमा शामिल नहीं हो सकीं थीं क्योंकि लॉकडाउन के चलते वह दिल्ली से मुंबई नहीं आ सकी थीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर साथ आएंगे अजय देवगन और रोहित शेट्टी, ‘गोलमाल 5’ पर जल्द शुरू होगा काम!