Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, कांतारा चैप्टर 1 से धमाकेदार लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rishab Shetty Birthday

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 7 जुलाई 2025 (11:16 IST)
साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी 7 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2022 में रिलीज हुई 'कांतारा' से ऋषभ को दुनियाभर में लोकप्रियता मिली है। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर उभरी और सफलता के नए बेंचमार्क सेट करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। 
 
ऋषभ शेट्टी इन दिनों इस फिल्म के प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। इसी बीच ऋषभ के जन्मदिन पर उनके फैंस को खास गिफ्ट मिला है। 
 
ऋषभ शेट्टी के अब तक न देखे गए दमदार अवतार वाले पोस्टर ने पहले ही दर्शकों के बीच जोरदार चर्चा छेड़ दी थी। अब मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए शूटिंग पूरी होने की घोषणा कर दी है। ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है। 
 
पोस्टर में ऋषभ शेट्टी एक हाथ में कुल्हाडी और एक हाथ में ढाल लिए नजर आ रहे हैं। ऋषभ शेट्टी का बेहद खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, जहां किंवदंतियां जन्म लेती हैं और जंगली जानवरों की दहाड़ गूंजती है… कांतारा – लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली उत्कृष्ट कृति का प्रीक्वल। लीजेंड के पीछे की अग्रणी शक्ति, ऋषभ शेट्टी को दिव्य और गौरवशाली जन्मदिन की शुभकामनाएं।
 
उन्होंने लिखा, दिव्य सिनेमाई घटना का बहुप्रतीक्षित प्रीक्वल कंतारा चैप्टर 1 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर, 2025 को धूम मचाएगा।
 
होम्बले फिल्म्स 2022 की इस मास्टरपीस फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कंतारा: चैप्टर 1 के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें देश और विदेश के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। इस सीन के लिए 500 से ज़्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स और करीब 3000 लोगों को शामिल किया गया है। 
 
इसे पहाड़ी इलाकों में फैले 25 एकड़ के पूरे कस्बे में लगभग 45 से 50 दिनों तक शूट किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीन में से एक माना जा रहा है। कंतारा: चैप्टर 1, 02 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज