Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऋषि कपूर को आखिरी बार देखना चाहती हैं बेटी रिद्धिमा, सरकार से मांगी मुंबई जाने की इजाजत

हमें फॉलो करें ऋषि कपूर को आखिरी बार देखना चाहती हैं बेटी रिद्धिमा, सरकार से मांगी मुंबई जाने की इजाजत
, गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (12:41 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनसे मिलने नहीं जा पाईं।

 
रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। बताया जा रहा है कि अपने उन्होंने सरकार से दिल्ली से मुंबई जाने की इजाजत मांगी है। ताकि वह अपने पिता को आखिरी बार देख सके। 
 
webdunia
रिद्धिमा अपने पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाना चाहती थी। ऐसे में रिद्धिमा ने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी भी दर थी। इसमें उन्होंने कहा था कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं।
 
हालाकिं इस मामले में अभी तक दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ऋषि कपूर के निधन की खबर से पूरे भारत में शोक है।
 
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से सभी राज्यों की सीमाएं सील हैं। इसके अलावा सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है. ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार से अनुमति मिलने पर रिद्धिमा और उनका परिवार विशेष विमान के जरिए मुंबई तक पहुंचेगा। इसके लिए जरूरी अनुमति के आवेदन दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों तक भेजे गए हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषि कपूर के निधन पर परिवार ने जारी किया इमोशनल नोट, उन्हें मुस्कुराते हुए याद करें, ना कि आंसू के साथ