Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी से पहले रितेश देशमुख को नजरअंदाज करती थीं जेनेलिया डिसूजा, दिलचस्प है लव स्टोरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शादी से पहले रितेश देशमुख को नजरअंदाज करती थीं जेनेलिया डिसूजा, दिलचस्प है लव स्टोरी

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (12:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा 3 फरवरी को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी से पहले इस कपल ने लगभग 9 सालों तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था। रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में गिने जाते हैं।

 
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की प्रेम कहानी बड़ी अलग है। हैदराबाद एयरपोर्ट पर जेनेलिया पहली बार रितेश देशमुख से मिली थीं। उस वक्त रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से मिलीं तो उन्हें अनदेखा करती रहीं।
 
webdunia
जेनेलिया को लगता था कि एक मुख्यमंत्री का बेटा होने के नाते रितेश काफी बिगड़ैल और नखरीले होंगे। इस वजह से जेनेलिया ने भी रितेश के सामने एटीट्यूड दिखाया। इस बात का खुलासा रितेश ने एक इंटरव्यू में किया था।
 
फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर जब जेनेलिया, रितेश से मिलीं तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो वो जेनेलिया को मिस करने लगे। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई। जेनेलिया ने इसके बाद रितेश के साथ फिल्म 'मस्ती' में साथ काम किया।
 
दोनों का रिश्ता तो वैसे पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन मीडिया को उन्होंने इसकी खबर नहीं लगने दी। चर्चा ये भी थी कि पहली फिल्म के बाद ही रितेश और जेनेलिया सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे। जेनेलिया ने रितेश को अच्छा दोस्त बताते हुए अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था।
 
2012 में जब दोनों फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कर रहे थे, उस वक्त एक बार फिर जेनेलिया और रितेश की शादी की खबरें आनी शुरू हुईं। आखिरकार 3 फरवरी 2012 को वो शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने हेलन संग क्यों रचाई शादी? सालों बाद किया खुलासा