Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन प्रदर्शन रहा फीका

हमें फॉलो करें
, शनिवार, 29 जुलाई 2023 (13:38 IST)
  • फिल्म का कलेक्शन रहा उम्मीद से बहुत कम
  • सिर्फ बड़े शहरों में ही रहा अच्‍छा कलेक्शन
  • छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में बहुत कम पहुंचे दर्शक 
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection: करण जौहर जैसा निर्देशक, महंगी लागत से तैयार फिल्म, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे आज के लोकप्रिय सितारें, धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकारों की फिल्म में उपस्थिति के बावजूद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पहले दिन फीका रहा। फिल्म ने पहले दिन महज 11.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। उम्मीद तो 20 करोड़ प्लस की थी। 
webdunia
 
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई। बॉलीवुड को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है। फिल्म की ओपनिंग पहले शो से ही बिगड़ गई। सुबह और दोपहर के शो में दर्शकों की संख्या बहुत कम थी और यह बॉलीवुड के लिए करारा झटका था। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ इस वजह से कलेक्शन थोड़ा बढ़े। 
 
फिल्म ने बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में ही अच्छा व्यसाय किया है। मंझले और छोटे शहरों में तथा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बहुत कम रही है। फिल्म की ओपनिंग बिगड़ गई है। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आए तो ही पहले वीकेंड का कलेक्शन थोड़ा बेहतर रह सकता है। 
 
फिल्म की रिपोर्ट मिक्स है। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं मिश्रित हैं। वैसे, ये एक औसत दर्जे की फिल्म है और इसमें करण जौहर का टच गायब है। जिस तरह से फिल्म ने पहले दिन प्रदर्शन किया है उससे बहुत ज्यादा उम्मीद इस फिल्म से नहीं की जा सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉस्को-मार्टिस ने शेयर किया 'फुकरे 3' का बीटीएस वीडियो, झूमते नजर आए फिल्म के लीड एक्टर्स