khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपनी फिल्मों में कारें उड़ाने के शौकीन रोहित शेट्टी ने खरीदी Lamborghini Urus, इतनी है कीमत

Advertiesment
Rohit Shetty
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में कारों को हवा में उड़ाने के सीन जरूर शामिल करते हैं। फिल्मों में कारें उड़ाने के शौकीन रोहित को रियल लाइफ में कार चलाना बेहद पसंद है, उनके पास कई महंगी और आधुनिक तकनीक से लैंस कारे हैं।
हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक और नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रोहित शेट्टी ने पीले रंग की Lamborghini Urus खरीदी है। भारत में ये कार कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही देखी जाती है।
 
रोहित शेट्टी ने हाल ही में इस कार की डिलीवरी मुंबई के डीलर से ली है। लैम्बोर्गिनी मुंबई के शोरूम ने रोहित शेट्टी की कार के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है। 
 
रोहित शेट्टी के कलेक्शन में कई दूसरी शानदारें कारें भी मौजूद हैं। इनमें रेंज रोवर स्पोर्ट, फोर्ड मस्टंग और मसेरती ग्रान टूरिज्म स्पोर्ट कुछ चुनिंदा कारें हैं जो रोहित शेट्टी के पास हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mast Joke : महिलाओं के 16 नहीं 17 श्रृंगार, 17 वें श्रृंगार को जानकर हंसी फूट पड़ेगी