Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War : सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतुर ने पुतिन को बताया 'तानाशाह'

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतुर ने पुतिन को बताया 'तानाशाह'
, रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (11:18 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग चौथे दिन भी जारी है। रूस के सैनिक यूक्रेन में जमकर तबाही मचा रहे हैं। इस युद्ध में कई आम ना‍गरिकों की भी मौत हो रही है। कई सेलेब्स रूस के इस हमले का जमकर विरोध कर रहे हैं। सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। 

 
यूलिया वंतूर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया की नागरिक हैं। यूलिया की पोस्ट में एक रूसी व्यक्ति एक बोर्ड पकड़े नजर आ रहा है। इस बोर्ड पर लिखा है, मैं रूसी हूं और इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।

webdunia
इस पोस्ट को शेयर करते हुए यूलिया ने लिखा, 'एक खराब इंसान और पुतिन जैसे तानाशाह, युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। रूसी लोगों को दोष न दें।'
 
यूलिया से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स यूक्रेन के सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर चुके हैं। सोनू सूद, जावेद अख्तर, स्वरा भास्कर और शिल्पा राव समेत कई सेलेब्स ने रूस की निंदा की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समंदर किनारे सनसेट एंजॉय करती नजर आईं जाह्नवी कपूर, तस्वीरें वायरल