Publish Date: Thu, 25 Oct 2018 (11:50 IST)
Updated Date: Thu, 25 Oct 2018 (11:54 IST)
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के परिवार वाले इस शादी की तैयारियों में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी इटली में होगी।
दीपिका शादी में क्या पहनेगी, इसे लेकर भी मीडिया में काफी चर्चा है। शादी के डेट फाइनल होने के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहनेंगी लेकिन इस बात पर आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगी थी लेकिन अब खुद सब्यसाची इस बात का इशारा दे दिया हैं।
सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो मरून कलर की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। दीपिका ने गले में हार पहन रखा हैं। दीपिका इस तस्वीर में देशी लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नवंबर की 14-15 तारीख को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। रणवीर सिंह सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए यह शादी सिंधी रीति-रिवाज से होगी।