Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग पर सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो पब्लिसिटी चाहते हैं

फायरिंग के बाद भी सलीम खान ने अपने रूटीन में कोई बदलाव नहीं किया

हमें फॉलो करें गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग पर सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो पब्लिसिटी चाहते हैं

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (12:09 IST)
Salman Khan House Firing: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग ने हर किसी को चिंतित कर दिया है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अब उनके घर हुई फायरिंग से उनके फैंस काफी परेशान है।
 
मुंबई क्राइम ब्रांच अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं कई दिग्गज इस घटना पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। सलमान के पिता सलीम खान ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हमले को सिर्फ 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया है। 
 
webdunia
न्यूज18 संग बात करते हुए सलीम खान ने कहा, कुछ भी बताने को नहीं है। वे (हमलावर) सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
 
खबरों के अनुसार घर पर हुई फायरिंग के बाद भी सलीम खान ने अपने रूटीन में कोई बदलाव नहीं किया। वह रविवार अलसुबह फायरिंग के बाद रोकी तरह मॉर्निंग वॉक पर भी निकले। 
 
बता दें कि हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 5 राउंड फायरिंग की। इनमें से 1 गोली नीचे गिरी, एक गोली सलमान खान के घर की बालकनी के पर्दे को फाडते हुए अंदर घूसी। वहीं बाकी 3 गोलियां दीवारों पर लगी। हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस फिल्म के सेट पर हुई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात