Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान ने गोद लिया बाढ़ पीड़ित गांव

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान ने गोद लिया बाढ़ पीड़ित गांव
, गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (16:51 IST)
अक्सर बॉलीवुड सितारों की आलोचना ही की जाती है और उनके दरियादिली वाली बातें इग्नोर कर दी जाती है जबकि ये सितारे भी नेक काम करते रहते हैं। 
 
सलमान खान तो हमेशा विवादों का केन्द्र रहे हैं, लेकिन वे लोगों की मदद में भी पीछे नहीं हटते। बीइंग ह्यूमन के जरिये वे रोगियों के इलाज में आर्थिक मदद करते हैं। लोगों की सहायता करते हैं। 
 
हाल ही में उन्होंने एक बाढ़ पीड़ित गांव को गोद लेने का फैसला लिया है। इस गांव का नाम है खिदरापुर और यह कोल्हापुर जिले में स्थित है।
 
इस गांव में 2019 में भीषण बाढ़ आई थी। कई लोगों का नुकसान हुआ। बाढ़ प्रभावित इलाके में सलमान खान और ऐलान फाउंडेशन ने  मिलकर लोगों को बसाने की जिम्मेदारी ली है। वे लोगों की घर बनाने में मदद करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेब सीरिज करेंगे आमिर खान! क्या 'महाभारत' को देंगे वेब सीरिज का रूप?