Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस हिट फिल्म के सीक्वल में अजय नहीं सलमान होंगे!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
अजय देवगन और सलमान खान के रिश्ते कितने मजबूत है ये बताने की जरूरत नहीं है। शायद इसी के कारण अजय अपनी एक हिट फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं जिसमें वे सलमान को लेने की सोच रहे हैं। बातचीत जारी है और संभव है कि सलमान मान जाएं। 
कौन सी फिल्म का सीक्वल... अगले पेज पर 
 

2012 में 'सन ऑफ सरदार' प्रदर्शित हुई थी जिसमें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। सलमान खान ने भी छोटी सी भूमिका अदा की थी। इस फिल्म का सीक्वल अजय देवगन बनाना चाहते हैं और इस बार सरदार की भूमिका में सलमान को लेना चाहते हैं। वे खुद निर्देशक की सीट पर बैठना चाहते हैं। यदि सलमान ने यह ऑफर नामंजूर कर दिया तो अजय यह भूमिका निभाएंगे। यदि सलमान राजी हो जाते हैं तो संभव है कि अजय भी छोटे से रोल में दिखें। 
रिलीज डेट भी तय... अगले पेज पर

सन ऑफ सरदार का सीक्वल दिवाली 2017 पर रिलीज हो सकता है। अजय ने इस संबंध में बहुत पहले ट्वीट भी किया था कि वे इस हिट फिल्म का सीक्वल 2017 की दिवाली पर प्रदर्शित करेंगे। पहला पार्ट भी दिवाली पर ही रिलीज हुआ था। तब इस फिल्म ने 'जब तक है जान' से टक्कर ली थी। थिएटर्स के बंटवारे को लेकर अजय नाराज भी हुए थे और अदालत में भी गए थे। पहले भाग का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान को मिल रही है बधाई पर बधाई... शरमा रहे हैं सल्लू