Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' का पहला गाना 'विघ्नहर्ता' हुआ रिलीज

हमें फॉलो करें फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' का पहला गाना 'विघ्नहर्ता' हुआ रिलीज
, गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (13:04 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। बीते दिन इस फिल्म के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' का टीजर रिलीज किया गया था। 

 
अब फिल्म का पहला गाना 'विघ्नहर्ता' रिलीज हो गया है। हाई ऑन एनर्जी फेस्टिव डांस ट्रैक में सलमान खान, आयुष शर्मा और वरुण धवन हैं। 
 
इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है और सितारों के विशाल प्रशंसकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया है। और यह ट्रैक वरुण और आयुष के ऊर्जावान डांस मूव्स से भरपूर नज़र आ रहा है। 
 
ट्रैक की टोन और विसुअल्स भव्यता में शानदार हैं। रंग को एक शाही और अलंकृत तरीके से बिखेरा गया है जो निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेगा और उनके दिलों में एक खास जगह बना लेगा। 
 
अंतिम : द फाइनल ट्रुथ सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है। महेश मांजरेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना रनौट को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की याचिका