Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख से मिलने पिता सलीम खान के संग मन्नत पहुंचे सलमान खान

हमें फॉलो करें शाहरुख से मिलने पिता सलीम खान के संग मन्नत पहुंचे सलमान खान
, बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (12:55 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान की वजह से काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। आर्यन खान को बीते दिनों मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स पार्टी के आरोप में हिरासत में लिया था। आर्यन इन दिनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। 

 
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही कई सेलेब्स उनके और शाहरुख के सपोर्ट में आगे आए हैं। सलमान खान भी शाहरुख से मिलने उनके घर मन्नत पहुंचे थे। वहीं अब एक बार फिर सलमान शाहरुख के घर पहुंचे, लेकिन इस बार उनके पिता सलीम खान भी उनके साथ थे।
 
सलमान खान की गाड़ी को बीते दिन शाहरुख के बंगले मन्नत जाते हुए स्पॉट किया गया। उनके साथ सलीम खान की कार भी मन्नत के बाहर स्पॉट की गई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
3 अक्टूबर को आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद, सलमान खान सबसे पहले शाहरुख खान से मिलने उनके घर पहुंचे थे। सलमान खान के अलावा, उनकी बहन अलवीरा खान भी मन्नत पहुंचीं थी। 
 
बता दें कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई होने वाली है। आर्यन का केस सतीश मानशिंदे लड़ रहे थे। अब आर्यन का केस सतीश मानशिंदे की जगह वकील अमित देसाई लड़ेंगे। अमित देसाई एक क्रिमिनल लॉयर हैं। उन्होंने ही सलमान खान को हिट एंड रन केस में जमानत दिलवाई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को लेकर अनिता हसनंदानी ने जाहिर किया अपना उत्साह, बोलीं- भारत के बेस्ट डांसर्स सिर्फ...