Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में भाग्यश्री और भूमिका चावला के साथ आएंगे नजर?

हमें फॉलो करें सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में भाग्यश्री और भूमिका चावला के साथ आएंगे नजर?
, मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (13:38 IST)
सलमान खान की फिल्में रिलीज के पहले ही चर्चा में आ जाती हैं। इस समय वे 'किसी का भाई और किसी की जान' में व्यस्त हैं और इस फिल्म के लिए कलाकारों का चयन भी चल रहा है। 

webdunia

 
खबर है कि सलमान खान इस फिल्म में भूमिका चावला और भाग्यश्री के साथ भी नजर आएंगे। भाग्यश्री के साथ सलमान ने बतौर हीरो अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' की थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। मैंने प्यार किया के रिलीज के बाद भाग्यश्री ने शादी कर ली और सलमान खान के साथ फिर उन्होंने कभी नहीं फिल्म नहीं की। 

webdunia

 
दूसरी ओर भूमिका चावला के साथ सलमान ने 'तेरे नाम' नामक सुपरहिट फिल्म की थी। सलमान और भूमिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद सलमान और भूमिका ने फिर कभी साथ फिल्म नहीं की। 
 
अब सलमान इन दोनों एक्ट्रेसेस के साथ बरसों बाद काम करने जा रहे हैं। हालांकि ऑफिशियल रूप से अभी कंफर्म नहीं किया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की दबंग 4 क्या देखना चाहेंगे दर्शक?