Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बहन अर्पिता के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे सलमान खान, देसी अंदाज में जमकर किया डांस

हमें फॉलो करें बहन अर्पिता के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे सलमान खान, देसी अंदाज में जमकर किया डांस
देशभर में गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है। चाहे आम लोग हो या बॉलीवुड सितारे, हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। कई सितरें धूमधाम से बप्पा का स्वागत करने के बाद अब उन्हें विदाई दे रहे हैं। सलमान खान भी अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति विर्सजन में पहुंचे थे।

अर्पिता के घर आए गणपति बाप्पा को भी ढोल नगाड़ो की धूम के बीच विसर्जित किया गया। इस दौरान सलमान का बेबाक अंदाज में देसी स्टाइल में डांस करते हुए नजर आए। सलमान खान का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। 
 
बाप्पा को विदा करते वक्त सलमान ने जमकर डांस किया। ढोल ताशो की धुन पर थिरकते सलमान का ये रूप देखना वाकई मजेदार था। क्योंकि हमेशा की तरह दिल खोलकर नाच रहे थे। वहीं उनके साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और डेजी शाह भी थिरकती दिखाई दी।
अर्पिता के घर गणपति विसर्जन के दौरान खान परिवार के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, डीनो मोरया, नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहुंचे थे। अर्पिता की शादी से पहले गणपति बाप्पा का आगमन सलमान खान के गेल्क्सी अपार्टमेंट में ही होता था। लेकिन शादी के बाद अर्पिता अपने बांद्रा स्थित घर पर बाप्पा की स्थापना करने लगी।
 
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म दबंग 3 इस साल के अखिरी में रिलीज होने वाली है। सितंबर में वे बिग बॉस सीजन 13 के साथ एक बार फिर टीवी पर लौटेंगे। उनकी कई फिल्मों भी पाइपलाइन में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषि कपूर के बर्थडे पर जानिए कुछ ऐसी बातें जो आपको कर देंगी दंग