Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में यूलिया वंतूर का हुआ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से सामना, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें जब आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में यूलिया वंतूर का हुआ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से सामना, वीडियो वायरल
, बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (14:16 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। उनकी जिंदगी में कई हसीनाओं की एंट्री हुई हालांकि वह किसी के साथ शादी के बंधन में नहीं बंधे। 

 
हाल ही में सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। सलमान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी थीं। इस पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंची थीं। 
 
इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान ने गाड़ी से उतरकर आयुष के घर के बाहर मौजूद पैपराजी के सामने पोज दे रहे हैं, जबकि यूलिया सीधे अंदर चली जाती हैं। सलमान उन्हें आवाज देते हैं लेकिन यूलिया उन्हें नजरअंदाज कर जाती हैं।
 
आखिर यूलिया ने ऐसा क्यों किया इसका जवाब भी वीडियो में दिख रहा है। दरअसल तरफ यूलिया वंतूर आगे बढ़ रही थीं उसी तरफ संगीता बिजलानी भी सामने खड़ी हुई थीं। संगीता सीधे सलमान की तरफ देख रही थीं। शायद इसी वजह से यूलिया सलमान के साथ रुकने की बजाए सीधे निकल गईं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्यन खान को लेकर चिंतित हैं सलमान खान, रोजाना कर रहे हैं शाहरुख खान से बात, आमिर खान की चुप्पी आश्चर्यजनक