Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिलीज हुआ भारत का पहला गाना 'स्लो मोशन', दिशा पाटनी के साथ सर्कस के करतब दिखाते नजर आए सलमान खान

Advertiesment
हमें फॉलो करें रिलीज हुआ भारत का पहला गाना 'स्लो मोशन', दिशा पाटनी के साथ सर्कस के करतब दिखाते नजर आए सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर खुब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज किया गया है, इसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं अब फिल्म का पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हो गया है।
इस गाने में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने में सलमान और दिशा की रोमांटिक केमिस्ट्री दिख रही है। येलो साड़ी में दिशा पटानी कहर ढाती नजर आ रही हैं। वहीं सलमान भी व्हाइट ड्रेस में गजब दिख रहे हैं। सलमान खान इस गाने में सर्कस वाले लुक में हैं। 
 
webdunia
गाने की शुरुआत में सलमान कहते हैं, साल था 1964 का, दौर था ग्रेट रशियन सर्कस का और वक्त था हमारी रंगीन जवानी का। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। गाने में सलमान और दिशा सर्कस की कलाबाज़ी करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने को विशाल-शेखर, नकाशा अजीज और श्रेया घोषाल ने गाया है।
 
फिल्म भारत इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी नजर आने वाली हैं। भारत में सलमान खान के कई रूप देखने को मिलेंगे। वो 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े तक के अवतार में दिखाई देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के खिलाफ फैन ने दर्ज करवाई शिकायत, लगाया यह आरोप