Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के दोस्तों ने उनके फैंस को लेकर कही यह बात

हमें फॉलो करें सलमान खान के दोस्तों ने उनके फैंस को लेकर कही यह बात
, शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (16:04 IST)
यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान देश के सबसे चहेते सुपरस्टार हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है जो सुपरस्टार के प्रति बेहद लॉयल हैं। प्रत्येक फिल्म के साथ इस संख्या में इजाफा हो रहा है और वे सलमान खान के हर पड़ाव में डट कर उनके साथ खड़े रहते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि वे उनके करियर और जीवन का सबसे अभिन्न हिस्सा हैं।

 
उनके अनगिनत और निष्ठावान फैंस द्वारा प्यार से उन्हें 'सल्लू' या 'भाई' कहकर बुलाया जाता है। उद्योग से उनके सहयोगियों ने अपने इंटरव्यू में कई बार इसके बारे में बात की है।
दिग्गज़ निर्देशक, एसएस राजामौली ने एक बार साझा किया था, 'हम गारंटी दे सकते कि कोई भी फिल्म सलमान खान के नाम पर हिट होने में सफल होगी।'
 
इसी बारे में बात करते हुए करीना कपूर खान ने साझा किया, सलमान खुद में एक धर्म हैं। मैं उनके प्रशंसकों को लेना चाहूंगी। इसमें अधिक जोड़ते हुए, करण जौहर ने कहा, 'एक हिट फिल्म बनाने के लिए, आपको एक बेहतरीन कहानी, दिल को छूने वाला संगीत, निर्देशन और परफॉर्मेंस की जरूरत है, और अगर ये सब कुछ न हो सके तो फिर सलमान खान काफी है। वह वन मैन आर्मी है।
 
webdunia
टॉक शो होस्ट और अग्रणी पत्रकार रजत शर्मा ने सलमान की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए कहा था, 'सलमान खान अपने आप में ही एक इंडस्ट्री है।' वही एक बार तापसी पन्नू ने कहा था कि, 'सलमान का यह सुपर स्टारडम इतने सालों तक कैसे संभव है।'
 
दूसरी तरफ सलमान खान की प्रशंसा करने वाले राणा दग्गुबाती ने उल्लेख किया कि कैसे जनता अक्सर उनकी फिल्मों का इंतजार करती है। अभिनेता ने कहा, लोग सलमान खान की फिल्म का इंतजार करते हैं, यह उनके डीएनए में है।
 
सलमान खान अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार और प्रशंसा के आभारी हैं और अक्सर मदद का हाथ आगे बढ़ा कर, अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करना सुनिश्चित करते है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उर्वशी रौटेला का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट कर दी जानकारी