Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैमरे के पीछे ऐसे रहती थी रामायण की स्टारकास्ट, दीपिका चिखलिया ने शेयर की तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona Virus
, शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (11:21 IST)
लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर कई पुराने शोज फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। इन शोज में रामायण और महाभारत को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लोग सीरियल से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं। सीरियल से जुड़े कलाकार भी कई दिलचस्प किस्से सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

 
हाल ही में रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर शो की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका के साथ अरुण गोविल और रामानंद सागर नजर आ रहे हैं।
 
webdunia
तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा- 'कैमरे के पीछे।' तस्वीर में रामानंद सागर किताब से पढ़कर दीपिका और अरुण गोविल को कुछ समझा रहे हैं। इन तीनों के पीछे लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का रोल निभाने वाले कलाकार खड़े हुए हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये सभी जंगल में हैं।
 
 
दीपिका 'रामायण' के प्रसारण के बाद से लगातार शो से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही हैं। टीवी पर 'रामायण' का दोबारा प्रसारण 28 मार्च से शुरू हुआ था। 'रामायण' के खत्म होने के बाद अब उसके आगे की कड़ी 'उत्तर रामायण' दिखाया जा रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कयामत से कयामत तक: प्रमोशन के लिए खुद फिल्म का पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो