Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैंसर से पीड़ित स्पॉटबॉय की पत्नी की मदद के लिए आगे आए सलमान खान

हमें फॉलो करें webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (18:16 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वह अकसर चैरिटी भी करते रहते हैं और उनकी चैरिटी संस्था भी है। हाल ही में उन्होंने फिर से कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस का दिल खुशी से भर गया है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉटबॉय की पत्नी की मदद के लिए आगे आए हैं जो काफी दिनों से कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं।

 
खबरों के अनुसार सलमानखान रामाकांत जायसवाल नाम के स्पॉटबॉय की मदद के लिए आगे आए हैं। वह उत्तर प्रदेश के भदोही का रहने वाला है। स्पॉटबॉय की पत्नी का इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है। इसी दौरान एक सर्जरी के लिए डॉक्टर्स ने स्पॉटबॉय से 2 लाख की डिमांड की। 
अपनी वाइफ को बचाने के लिए स्पॉटबॉय ने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई। इस बात की जानकारी जैसे ही सलमान खान के मैनेजर उन्हें दी वे तत्काल उसकी मदद के तैयार हो गए और उन्होंने तुरंत अपनी बीइंग ह्यूमन संस्था से स्पॉटबॉय की सहायता करने के लिए कहा। सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन स्पॉटबॉय की मदद करने के लिए जूट गई है।
 
बता दें कि, सलमान खान की अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए गरीब और जरूरतमंद की मदद करते हैं। बीइंग ह्यूमन ब्रैंड के प्रॉफिट का एक हिस्सा गरीबों की शिक्षा और उनकी जरूरत की चीजों में खर्च किया जाता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन के दौरान बहुत सारी चीजें समझने का मौका मिला : पर्ल वी पुरी