Publish Date: Mon, 20 Nov 2023 (16:30 IST)
Updated Date: Mon, 20 Nov 2023 (16:32 IST)
Salman Khan Tiger 4 : सलमान खान और कैटरीना कैफ की हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान ने फैंस को 'टाइगर 4' का हिंट दिया है।
बीते दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गई वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान सलमान ने 'टाइगर 4' का हिंट दिया है। सलमान खान और कटरीना कैफ विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान टाइगर 3 को प्रमोट कर रहे थे और इसके लिए वो अहमदाबाद स्टूडियो पहुंचे थे।
कैटरीना ने कहा, 'विराट को देखकर जब उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया, तब से लेकर अब तक के सफर और ग्राफ को देखिए...।' इस बीच सलमान खान ने तुरंत कहा, 'और, आपने टाइगर से लेकर टाइगर 3 भी देखी ना और वह भी 57 पर। अब 60 पर टाइगर 4 का इंतजार करें।'
सलमान खान के इस हिंट के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
WD Entertainment Desk
Publish Date: Mon, 20 Nov 2023 (16:30 IST)
Updated Date: Mon, 20 Nov 2023 (16:32 IST)