Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लिव-इन-रिलेशनशिप के लिए सलमान-यूलिया तैयार?

हमें फॉलो करें लिव-इन-रिलेशनशिप के लिए सलमान-यूलिया तैयार?
सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है और अपने नजदीकी लोगों को वे गिफ्ट देते समय कीमत के बारे में नहीं सोचते हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर को एक अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया है। यह शानदार अपार्टमेंट मुंबई स्थित बांद्रा में लिंकिंग रोड पर है। फिलहाल इस अपार्टमेंट के साज-सज्जा का काम चल रहा है। 
 
कुछ समय सलमान खान ने यह अपार्टमेंट खरीदा था। तब चर्चा चल पड़ी थी कि सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ कर यहां शिफ्ट हो रहे हैं क्योंकि गैलेक्सी अपार्टमेंट में जगह कम पड़ रही है। बाद में इस बात को महज अफवाह बताया गया। 
 
यूलिया इन दिनों किराए के एक फ्लेट में रहती हैं। सलमान यह बात अच्छी तरह जानते हैं। सलमान ने यूलिया को इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के लिए कह दिया है। 
 
अब बातें होने लगी है कि क्या सलमान और यूलिया लिव-इन-रिलेशनशिप में रहेंगे? जो लोग सलमान को जानते हैं वे इस बात से इनकार करते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामगोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ को दी गालियां... विद्युत ने लीक किया ऑडियो