Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ने 'दबंग 3' के विलेन किच्चा सुदीप को गिफ्ट की BMW M5 कार

हमें फॉलो करें सलमान खान ने 'दबंग 3' के विलेन किच्चा सुदीप को गिफ्ट की BMW M5 कार
, मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (16:28 IST)
Photo : Instagram

सलमान खान की पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'दबंग 3' में किच्चा सुदीप ने विलेन का रोल निभाया था जो काफी पसंद किया गया। खुद सलमान भी बहुत प्रभावित हुए। 
 
सलमान ने सुदीप के काम से खुश होकर उन्हें BMW M5 लग्जरी कार गिफ्ट की है। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। सलमान ने सुदीप के घर पर जाकर उन्हें यह सरप्राइज दिया। 
 
सुदीप ने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा सलमान सर अचानक मेरे घर लैंड हुए उनके साथ BMW M5 लग्जरी कार भी थी। मुझ पर और मेरे परिवार पर इतना प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया सर। आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 
 
दबंग 3 ने बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक 144.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। सलमान इस समय राधे नामक फिल्म में व्यस्त हैं जिसे प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर को कहा ‘सस्ती चीज’, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब