Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान के आते ही मलाइका ने पार्टी छोड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
सलमान खान और मलाइका अरोरा के बीच कड़वाहट फिर देखने को मिली जब एक पार्टी में सलमान के आते ही मलाइका पार्टी छोड़ कर चली गई। 
 
पिछले दिनों एक पार्टी सलमान और मलाइका के कॉमन फ्रेंड ने रखी। पार्टी में मौजूद एक सूत्र के मुताबिक मलाइका पहले से ही वहां मौजूद थीं। इसी बीच सलमान वहां पहुंचे और मलाइका को यह बात पता चल गई। मलाइका तुरंत वहां से चली गईं। वे सलमान का सामना करने से बचना चाहती थीं। बाद में यह बात सलमान को भी पता चल गई। 


 
मलाइका से सलमान खान बेहद नाराज हैं। अरबाज और मलाइका के बीच अलग होने की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस रिश्ते को बचाने की सलमान ने खूब कोशिश की। उन्होंने मलाइका को कई बार समझाया, लेकिन मलाइका ने सलमान की बात अनसुनी कर दी। तब से सलमान नाराज हैं। 
 
मलाइका ने पार्टी छोड़ कर जाना इसलिए भी ठीक समझा क्योंकि सलमान का सामना कर वे किसी भी विवाद में नहीं पड़ना चाहती थीं। साथ ही उन्होंने सलमान को भी अजीब परिस्थिति में घिरने से बचा लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना-सैफ के बेटे तैमूर अली खान के जन्म पर ये बोले सेलेब्रिटी