Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस 14 की टैलेंट मैनेजर के निधन से दुखी सलमान खान, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

हमें फॉलो करें बिग बॉस 14 की टैलेंट मैनेजर के निधन से दुखी सलमान खान, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
, रविवार, 17 जनवरी 2021 (16:07 IST)
मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ के निधन की खबर से टीवी जगत में शोक का माहोल है। 25 वर्षीय पिस्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं। टीवी सितारे इस खबर से काफी हैरान हैं और सोशल मीडिया के जरिए दुख जता रहे हैं।

 
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 'वीकेंड का वार' एपिसोड शूट करने के बाद पिस्ता मुंबई के फिल्मसिटी से अपने घर की ओर जा रहीं थी। इस दौरान वो स्कूटर पर सवार थीं। फिल्म सिटी रोड पर अचानक उनकी गाड़ी स्लिप हो गई और वो एक वैन के नीचे आ गईं।
 
पिस्ता की मौत की खबर सुनकर बिग बॉस और इसके पूर्व कंटेस्टेंट्स भी सदमें में हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी इस खबर से बेहद दुखी हैं। सलमान ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान ने पिस्ता के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करके लिखा, 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पिस्ता।' 
 
प्रिंस नरूला, काम्या पंजाबी, देवोलीना भट्टाचार्जी और हिमांशी खुराना समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया है। सभी के लिए इस बता पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि पिस्ता अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी शाहिद कपूर की 'जर्सी', रिलीज डेट आई सामने