Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान को सताई सुनील ग्रोवर की चिंता, अपनी मेडिकल टीम को दी यह जिम्मेदारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान को सताई सुनील ग्रोवर की चिंता, अपनी मेडिकल टीम को दी यह जिम्मेदारी
, शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (14:43 IST)
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। यह सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई थी। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सामने आते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे थे। सर्जरी के बाद सुनील अस्पताल से घर लौट चुके है।

 
अब खबर आ रही है कि सलमान खान को फिल्म 'भारत' के अपने को-एक्टर सुनील ग्रोवर की सेहत की सता रही है। सलमान खान ने अपने डॉक्टर से कॉमेडियन की हेल्थ पर नज़र रखने के लिए कहा है।
 
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम, सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘बींइग ह्यूमन’ के साथ काम करती है। सलमान ने अपने डॉक्टरों की टीम से कहा है कि वे सुनील ग्रोवर की हेल्थ पर बारीक से नज़र रखें और यह सुनिश्चित करें कि वह ठीक हैं।
 
सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बारे में सुनकर कपिल शर्मा को भी झटका लगा था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था ‍कि सुनील की सर्जरी की बात सुनकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड था, मैं उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हूं। मैंने उन्हें मैसेज भी किया था हालांकि, वे अभी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। मैं उम्मीद नहीं करता हूं कि वे मैसेज का जवाब दे पाएंगे। इस समय उन्हें केवल आराम की ही जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता मंगेशकर की हालत नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट