suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान खान भी आएंगे नजर!

Advertiesment
सलमान खान
इन दिनों एक खान दूसरे खान के लिए कुछ भी करने के लिए राजी रहता है, चाहे फिल्म में छोटा-सा रोल क्यों न हो। शाहरुख खान 'पठान' नामक फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं जिनमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। 
 
खबर है कि इस फिल्म में छोटे-से रोल के लिए सलमान खान से बात की गई है और उन्होंने तुरंत हां कह दिया है। सलमान का क्या रोल होगा और वे कब शूटिंग करेंगे, फिलहाल इस बात पर परदा है। 
 
सूत्रों के मुताबिक फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि सलमान भी फिल्म में नजर आएं। शाहरुख के फिल्म में होते हुए सलमान ना नहीं कह पाए। 
 
इसके पहले भी ओम शांति ओम और जीरो में सलमान ने शाहरुख की खातिर छोटे से रोल निभाए थे। शाहरुख ने भी सल्लू की मूवी ट्यूबलाइट में यह काम किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बनने वाले हैं पेरेंट्स? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई