Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान की सिकंदर ने की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, आठवें दिन किया इतना कलेक्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sikandar Box Office Collection

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (15:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। 
 
30 मार्च को रिलीज हुई 'सिकंदर' ने आठवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ये सलमान खान की जबरदस्त स्टारडम का एक और बड़ा सबूत है, जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है। वैसे तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा रिलीज के सिर्फ दो दिन में ही पार कर लिया था।
 
webdunia
फिल्म में आठवें दिन 7.11 करोड़ रुपए का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसके साथ ही सलमान खान के नाम लगातार 18 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल कराने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये सिलसिला 2010 में आई ‘दबंग’ से शुरू हुआ था और तब से भाईजान ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
 
ये वाकई में ऐसा कारनामा है जो सिर्फ सलमान खान ही कर सकते हैं—उनकी स्टारडम आज भी उतनी ही चमकदार है। ये साबित करता है कि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का कोई मुकाबला नहीं है, और उनके फैंस के बीच जो पकड़ है, वो लाजवाब है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या नागिन 7 में नजर आएंगी श्वेता तिवारी? नागिन लुक में वायरल हुईं एक्ट्रेस की तस्वीर