Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्टंट आर्टिस्टों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे पैसे

हमें फॉलो करें स्टंट आर्टिस्टों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे पैसे
, शुक्रवार, 4 जून 2021 (11:43 IST)
कोरोनावायरस महामारी के इस दौर में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान भी इस मुश्किल वक्त में हरसंभव मदद कर रहे हैं। वह इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भी मदद कर रहे हैं। अब सलमान खान फिल्मों में स्टंट करने वाले आर्टिस्टों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। 

 
खबरों के अनुसार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ फिल्म स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन से जुड़े कलाकारों की मदद के लिए हाथ मिलाया है। 
 
एक्शन डायरेक्टर एजाब गुलाब ने बताया कि उनके एसोसिएशन को अभी तक किसी भी तरह की मदद नहीं मिली है। लेकिन अब सलमान खान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जिसके बाद हमें अपने मेंबर्स के अकाउंट में वो पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने भी हमारे एसोसिएशन की मदद की है। जिससे उन्हें घर बैठे ही मदद मिल रही है।
 
बता दे कि पिछले साल लगे लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने भी स्टंट आर्टिस्ट की मदद की थी। अजय ने 350 फाइटर्स के अकाउंट में 5000 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। जबकि टाइगर श्रॉफ ने 250 मेंबर्स की मदद के लिए राशन उपलब्ध करवाया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट के साथ फिर रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, करण जौहर की 'प्रेम कहानी' में आएंगे नजर!