बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों की री-रिलीज का चलन शुरू हो गई है। कई पुरानी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज हो चुकी हैं और इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला है। हाल ही में साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज हुई है।
इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन मुख्य भूमिका में हैं। जहां इस फिल्म को पहले कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब री-रिलीज के बाद 'समन तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। इसे सिनेमाघरों में काफी पसंद किया जा रहा है।
2016 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इसने पहले वीकेंड पर महज 4.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन लगभग 9 करोड़ 11 लाख रुपए था। लेकिन अब 'सनम तेरी कसम' ने रिलीज के 2 दिन के अंदर अपने लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा कमाई कर ली है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 6.22 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.36 करोड़ हो गया है। इस फिल्म के आगे नई रिलीज फिल्में बैडऐस रविकुमार और लवयापा पस्त हो गई हैं।
फिल्म 'समन तेरी कसम' को ओटीटी और टेलीविजन से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। फिल्म ने टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद खूब लोकप्रियता हासिल की।