Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ड्रीम गर्ल से बात करते पकड़े गए संजय दत्त, बन गया वीडियो

हमें फॉलो करें ड्रीम गर्ल से बात करते पकड़े गए संजय दत्त, बन गया वीडियो
, मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (13:51 IST)
सोशल मीडिया पर एक्टर संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पूजा नाम की एक लड़की से बात करते हुए देखे जा रहे हैं और उसे डेट पर चलने के लिए पूछ रहे हैं। 
 
संजय के इस वीडियो पर फैन्स खूब कॉमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है? चलिए आपको बताते हैं। दरअसल इस शुक्रवार यानी 13 सितंबर को फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज हो रही है, जिसमें आयुष्मान खुराना लोकेश बिष्ट और पूजा नाम के दो किरदार निभा रहे हैं। 
आयुष्मान के लेडी अवतार को लोग तो खूब पसंद कर ही रहे हैं, बॉलीवुड सेलेब्स भी उन पर फिदा हो गए हैं। 
 
तभी तो संजय भी खुद को रोक नहीं पाए और आयुष्मान के लेडी अवतार यानी पूजा से फोन पर बात करते और उन्हें डेट पर ले जाने की बात करते नजर आए।
 
हालांकि संजय सिर्फ एक्ट कर रहे हैं, लेकिन वीडियो देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि यह एक्टिंग है और संजय दत्त की इसी अदा के फैन्स भी कायल हो गए हैं। 
 
बता दें कि 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मंजोत सिंह और विजय राज भी नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी देओल नहीं चाहते कि बेटा करण देओल करे यह काम