Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय दत्त की फिल्म को मिले 180 करोड़ रुपये!

Advertiesment
हमें फॉलो करें संजय दत्त
संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म राजकुमार हिरानी बना रहे हैं जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। 
 
इस फिल्म को लेकर फिल्म उद्योग में खासा क्रेज है। इसी का परिणाम है कि इस फिल्म के थिएटर्स के राइट्स 180 करोड़ रुपये में बिकने की खबर है। फॉक्स स्टुडियो ने निर्माता विधु विनोद चोपड़ा से इस बायोपिक के अधिकार खरीदे हैं। फिल्म के अन्य राइट्स अभी बिकना बाकी है जिनसे खासा मुनाफा होगा। 
 
फिल्म के राइट्स इतने महंगे बिकना आश्चर्य का विषय है। रणबीर कपूर इतने बड़े सितारे नहीं हैं कि इतना मू्ल्य चुकाया जाए। केवल हिरानी के पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए इतनी रकम दी गई होगी। 
 
यह फिल्म 30 मार्च 2018 को प्रदर्शित होगी। पहले यह इसी वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होनी थी, लेकिन सलमान की 'टाइगर जिंदा है' के भी इसी दिन रिलीज होने के कारण फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्मों में 'डॉन' बनने वाले शाहरुख असल जिंदगी में डरे... एंकर पर ताना मुक्का (वीडियो)