Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय कपूर फरमाएंगे 29 साल की अभिनेत्री से प्रेम

Advertiesment
हमें फॉलो करें संजय कपूर फरमाएंगे 29 साल की अभिनेत्री से प्रेम
अभिनेता संजय कपूर जल्द ही छोटे परदे पर एक टीवी शो में नज़र आने वाले हैं। 23 अक्टोबर से शुरू होने वाले शो 'दिल संभल जा जरा' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। खास बात यह है कि इसमें संजय 29 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। 
 
सीरियल 'दिल संभल जा ज़रा' में संजय कपूर के साथ स्मृति कालरा और निक्की अनेजा भी होंगे। शो में संजय और स्मृति के बीच रोमांस दिखाया जाएगा। फिल्मों में सफलता नहीं पाने वाले संजय करीब 14 साल बाद वापसी करने वाले हैं। 
 
यह फैमिली ड्रामा, रिश्तों को निभाने पर आधारित होगा। इसमें संजय और स्मृति पति-पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगे। 52 साल के संजय और 29 साल की स्मृति के बाच का रोमांस देखने लायक होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिंक बिकिनी में हॉट शमा सिकंदर