Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपना चौधरी ने मेल्विन लुइस संग किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

हमें फॉलो करें सपना चौधरी ने मेल्विन लुइस संग किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो
, रविवार, 4 अप्रैल 2021 (13:32 IST)
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने डांस से सबको दीवाना बना चुकी हैं। वो अपनी कातिल अदाओं से हमेशा फैंस दिल धड़काती रही हैं। सपना सोशल मीडियो पर छाईं रहती हैं और अपनी फोटोज व वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

 
हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोग पसंद कर चुकी हैं। सपना ने वीडियो शेयर करते हुए खुद की तारीफ भी की है।
 
वीडियो शेयर करते हुए सपना ने लिखा, 'जब बात डांस की बात आती है तो इस जोड़ी को खूब सराहा जाता है।' सपना ने खुद को मेल्विन को क्रेडिट दिया है। सपना इस वीडियो में 'साड़ी के फॉल सा' गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है। सपना के एक्सप्रेशन भी देखते ही बन रहे हैं। 
 
बता दें कि सपना अपने डांस की वजह से काफी पॉपुलर हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। सपना के फैंस भी करोड़ों में हैं। सपना के फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उन्हें अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
 
सपना कुछ ही महीनों पहले मां बनीं है, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सपना चौधरी की शादी 25 जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक-कलाकार वीर साहू के साथ हुई थीं। सपना चौधरी की ये शादी बहुत की गुपचुप तरीके से कोर्ट में की गई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने बताया वायरल हो रहे वीडियो का सच