Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपना चौधरी को ये क्या हो गया: सहारा लेकर चलती नजर आईं, कुछ दिन पहले हुआ था पेट में तेज दर्द

हमें फॉलो करें सपना चौधरी को ये क्या हो गया: सहारा लेकर चलती नजर आईं, कुछ दिन पहले हुआ था पेट में तेज दर्द
, मंगलवार, 15 मार्च 2022 (15:28 IST)
सपना चौधरी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कहा था कि तबियत ठीक न होने के कारण सोशल मीडिया से दूर रहेंगी। इससे फैंस चिंतित हो गए सपना की तबियत को लेकर। 
 
अब 6 दिन सपना ने इंस्टाग्राम पर वापसी की है जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सपना मरीजों द्वारा पहने जाने वाली ड्रेस पहनी है और किसी का सहारा लेते हुए लंगड़ाते हुए चल रही हैं। वे कह रही हैं कि अब वे बेहतर हैं। 
 
 
वीडियो के साथ सपना ने लिखा है कि अब मैं बिलकुल ठीक हूं। आप सबके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। स्टेज पर जल्दी मिलते हैं। 
 
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सतना जिले में परफॉर्मेंस के दौरान सपना के पेट में तेज दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सपना ने दिल्ली पहुंचकर भी कुछ टेस्ट कराए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन के लिए अनुपम खेर को बुलाया था कपिल शर्मा ने