Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सारा खान का बिंदास अंदाज, छुट्टियां जरूरी हैं

हमें फॉलो करें सारा खान का बिंदास अंदाज, छुट्टियां जरूरी हैं
, बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (14:20 IST)
छुट्टी मनाने विदेश कौन नहीं जाना चाहेगा। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन एक बार फिर यात्राएं शुरू हो गई हैं। भले ही COVID अभी भी डरा रहा हो, लेकिन यात्रा के शौकीन अब घर के अंदर नहीं रह सकते। हमने कई सितारों को आस-पास के स्थानों की ओर जाते देखा है। इन दिनों मालदीव सेलेब के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। टीवी स्टार सारा खान ने अपने शूट शेड्यूल से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है, क्योंकि ब्रेक भी है तो जरुरी है ना!
webdunia

मालदीव से उनकी तस्वीरें पेश हैं। सारा ने अपने दोस्तों के साथ छुट्टी का सबसे अधिक आनंद लिया। नौका विहार, तैराकी, मालदीव की सुंदरता की खोज और क्या नहीं। और निश्चित रूप से, चुने हुए चित्र और वीडियो शेयर किए। लुभावनी तस्वीरें देख हो सकता है कि आपका भी छुट्टियां बिताने का मन हो। 
webdunia

सारा कहती हैं- "मुझे अपने व्यस्त कार्यक्रम से छुट्टी की ज़रूरत थी। इसलिए मैंने कुछ समय निकाला और अपनी बहन के साथ मालदीव गई। लॉकडाउन में इतने महीनों तक बंद रहने के बाद प्रकृति की सुंदरता में समय बिताना बहुत अच्छा था।" सारा काफी खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी चिंताओं से दूर थीं। सारा खान वर्तमान में & TV के संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं में देवी पॉलोमी का किरदार निभा रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरी इंग्लिश अच्छी है पर : लोटपोट कर देगा यह जोक