Publish Date: Sun, 12 Jul 2020 (16:25 IST)
Updated Date: Sun, 12 Jul 2020 (16:26 IST)
रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत' में अभिनय करने वाले एक्टर रंजन सहगल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। रंजन सहगल निधन ऑर्गन फेल होने के कारण हुआ। रंजन हिन्दी और पंजाबी टीवी उद्योग के जाने माने कलाकार थे।
खबर के अनुसार, रंजन ने शनिवार को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। अभिनेता का कुछ समय से इलाज चल रहा था।
CINTAA ने एक्टर को याद करते हुए ट्रिब्यूट दिया है। CINTAA ने ट्वीट में लिखा है, CINTAA एक्टर रंजन सहगल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। वे 2010 से CINTAA के सदस्त रहे थे।
रंजन सहगल के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में बतौर सहकलाकार काम किया था। एक्टर ने फिल्म सरबजीत में रविंद्र पंडित का रोल प्ले किया था। एक्टर ने फिल्म फोर्स, कर्मा, माही एनआरआई में भी काम किया है। वे सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे टेलीविजन शो में भी नजर आ चुके हैं।