Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 साल बाद 'मिसेज वर्ल्ड' का ताज भारत के नाम, सरगम कौशल बनीं विजेता

हमें फॉलो करें 21 साल बाद 'मिसेज वर्ल्ड' का ताज भारत के नाम, सरगम कौशल बनीं विजेता

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (10:57 IST)
भारत ने 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास में हुई इस प्रतियोगिता में भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज अपने नाम किया। इस ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी शिरकत की।

 
'मिसेज वर्ल्ड 2022' बनने पर सरगम कौशल को दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। वहीं इस कॉम्पटिशन को जितने के बाद सरगम स्टेज पर ही इमोशनल हो गईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि यह उनके खुशी के आंसू हैं।
 
सरगम से पहले साल 2001 में यह भारतीय महिला अदिति गोवित्रीकर 'मिसेज वर्ल्ड' बनी थीं। वह पेशे से एक्ट्रेस-चिकित्सक और मॉडल हैं। 
 
सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। वह एक शिक्षक और मॉडल हैं। सरगम की शादी 2018 में हुई थीं। उनके पति भारतीय नौसेना में काम करते हैं। सरगम मिसेज इंडिया का ताज भी जीत चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्कीन टाइट ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, बोल्ड तस्वीरें वायरल