Publish Date: Thu, 09 Mar 2023 (17:29 IST)
Updated Date: Thu, 09 Mar 2023 (17:44 IST)
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जिसने भी सुना दंग रह गया। सतीश कौशिक ने दो दिन पहले ही मुंबई में होली पर जम कर धूम मचाई थी और मस्ती भरी तस्वीरें भी शेयर की थी।
जावेद अख्तर और शबाना आज़मी हर साल होली पर पार्टी रखते हैं। सतीश उनके नजदीकी मित्र हैं और वे होली की मस्ती में हिस्सा जरूर लेते हैं।
सतीश कौशिक ने होली जम कर खेली। फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट किए। जिनमें वे जावेद, महिमा चौधरी, अली फज़ल, रिचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं।
कौन जानता था कि उनका अंत इतना नजदीक है और यह होली उनकी आखिरी होली साबित होगी।