Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर एक्ट्रेस की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, हत्या या आत्महत्या इस पर सस्पेंस

Advertiesment
Sayaka Kanda
जापान की मशहूर एक्ट्रेस सयाका कांडा की एक होटल की 22वीं मंजिल से नीचे गिरने पर मौत हो गई। सवाल उठाए जा रहे हैं कि ये हत्या है आत्महत्या। 
Photo : Instagram
होक्काइडो द्वीप पर स्थित एक होटल के 22 वीं मंजिल स्थित एक कमरे में सयाका ठहरी हुई थीं। 18 दिसम्बर की रात को वे नीचे गिर पड़ी। 
 
खून से लथपथ सयाका को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स की तमाम कोशिश नाकाम साबित हुईं और सयाका की मौत हो गई। इसके बाद उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। सकाया की उम्र महज 35 साल थी। सयाका एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी थीं। 
 
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इसे 'संभावित आत्महत्या' माना जा रहा है। लेकिन सयाका के फैंस का मानना है कि यह साजिश भी हो सकती है। संभव है कि सयाका की हत्या कर दी गई हो। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्वेता तिवारी का येलो साड़ी में बोल्ड अंदाज किलर लुक ने फैंस को किया घायल