Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान ने की नई फिल्म की प्लानिंग, चक दे इंडिया कनेक्शन...

हमें फॉलो करें शाहरुख खान ने की नई फिल्म की प्लानिंग, चक दे इंडिया कनेक्शन...
शाहरुख खान ने 'ज़ीरो' की शूटिंग खत्म कर दी है। अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और दिवाली के बाद शाहरुख खान अपनी इस फिल्म की पब्लिसिटी शुरू करेंगे।
 
वैसे ज़ीरो को ज्यादा पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। यह फिल्म जब से बन रही है तब से चर्चा में है। हाल ही में इसका टीज़र जारी हुआ जो कि धमाकेदार रहा है। 
 
अब शाहरुख फिल्म साइन करने के मूड में हैं। खबर है कि उन्होंने हाल ही में एक स्क्रिप्ट को मंजूरी दे दी है। यह एक पीरियड ड्रामा होगी। 
 
सबसे बड़ी बात कि किंग खान की इस फिल्म का चक दे इंडिया से कनेक्शन है।
webdunia

पिछले दिनों शाहरुख खान की चक दे इंडिया के निर्देशक शिमित अमीन से मुलाकात हुई। शाहरुख ने शिमित के साथ फिल्म करने की इच्छा जताई। 
 
शिमित ने बताया कि उनके पास स्क्रिप्ट तैयार है। शाहरुख को पसंद आई। उन्होंने फाइनल ड्रॉफ्ट लिखने को कहा है। 
 
गौरतलब है कि यह स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म नहीं है। यह एक पीरियड ड्रामा है। इसमें शाहरुख के अलावा एक हीरो और होगा। यह हीरो भी शिमित ने तय कर लिया है... 
webdunia

शिमित के अनुसार आयुष्मान खुराना इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगे। आयुष्मान के नाम पर शाहरुख को भी कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने तुरंत सहमति दे दी है। 
 
सूत्रों के अनुसार शाहरुख खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। सारी बात तय होने पर इस बारे में सभी को जानकारी दी जाएगी। 
 
चक दे इंडिया के बाद शिमित ने रणबीर कपूर को लेकर 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' नामक मूवी बनाई थी जो कि असफल रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह बंदा सनी लियोनी का भाई बन कर खुश है!