Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यह बंदा सनी लियोनी का भाई बन कर खुश है!

Advertiesment
हमें फॉलो करें यह बंदा सनी लियोनी का भाई बन कर खुश है!
सनी लियोनी किसी ना किसी प्रोजेक्ट में लगी ही रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों में, कभी किसी आयटम सांग में, तो कभी अपने ऑफ-स्क्रीन प्रोजेक्ट्स में। सनी चाहे जो कर रही हों, उनकी खबर उनके फैंस को रहती ही है। 
 
सनी के फैंस जानते हैं कि उनकी लाइफ कितनी इंस्पायरिंग रही है। एक पॉर्न स्टार के रूप में शुरुआत कर, सनी लियोनी कैसे बॉलीवुड फिल्मों तक आईं और अब मेकअप की दुनिया में अपने ब्रांड का नाम चला रही हैं। अपनी लाइफ में उन्होंने परिवार, पैसा सब कुछ हासिल किया। फैंस के लिए उनकी यह कहानी बहुत इंस्पायरिंग है। इसलिए सनी लियोनी पर एक वेब फिल्म भी बन रही है। 
 
सनी लियोनी की बायोपिक 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' बन रही है। इसमें खास बात यह है कि सनी ही उनकी भुमिका निभाती नज़र आएंगी। ऐसे में दर्शक उन्हें उनकी ही कहानी में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। एक तरफ जहां उनके पति का किरदार डेनियल नहीं निभाएंगे, वही सनी ने उनके भाई से सभी को मिलवाया है। जी नहीं, ये सनी लियोनी के रियल नहीं बल्कि रील भाई हैं। 
 
 
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर यह पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि रील लाइफ भाई के साथ.. शो के लिए एक शानदार टैलेंटेड कास्टिंग हुई है और मुझे पता है कि उन्होंने दुनिया के सामने मेरी कहानी शेयर करने के लिए शानदार काम किया है। 
 
सनी के इस रील भाई का नाम है करमवीर लांबा। सनी ने उनके साथ अपना पिक्चर शेयर किया है। सनी लियोनी की यह वेब सीरिज़ ज़ी 5 पर आएगी। इसके लिए सनी बेहद उत्साहित हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान की खातिर प्रियंका मुफ्त में कर रही हैं भारत