Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देखिए शाहरुख खान का 'रईस' लुक

Advertiesment
शाहरुख खान
दिलवाले के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन को भूलाकर शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में जुट गए हैं। उनमें से एक महत्वपूर्ण फिल्म है 'रईस' जो इस साल ईद पर देखने को मिलेगी। 
 
रईस में शाहरुख का रोल और लुक उनकी पिछली कुछ फिल्मों से जुदा है। वे कुछ हट कर नया करने की कोशिश कर रहे हैं इस उम्मीद के साथ कि उनके फैंस को उनका यह नया अंदाज पसंद आएगा। 
रईस में शाहरुख अब्दुल लतीफ के रोल में हैं और इन दिनों मुंबई के एक स्टुडियो में शूटिंग कर रहे है। मोबाइल पर बात करने के लिए उन्होंने एक ब्रेक लिया और उनका यह लुक कैमरे में कैद हो गया। 'मियां भाई' लुक में वे बेहद जम रहे हैं। 
 
राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण एक्सेल और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान हैं। नवाजुद्दीन एक सख्त पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। फिल्म का निर्देशक राहुल ढोलकिया कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi