Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्दे पर फिर साथ दिखेगी शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी, 'जब वी मेट' के सीक्वल में आएंगे नजर!

हमें फॉलो करें पर्दे पर फिर साथ दिखेगी शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी, 'जब वी मेट' के सीक्वल में आएंगे नजर!

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (14:00 IST)
Jab We Met Sequel: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर की ऑनस्क्रीन की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला है। एक समय में यह इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक थे। हालांकि पांच साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अलग हो गए था।
 
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने फिदा, चुप चुप के, 36 चाइना टाउन, जब वी मेट और मिलेंगे मिलेंगे जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की फिल्म 'जब वी मेट' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फैंस अक्सर इस फिल्म के सीक्वल की मांग करते रहते हैं। 
 
बीते काफी समय से 'जब वी मेट' के सीक्वल को लेकर खबरें भी सामने आ रही थी। वीहं अब लेटेस्ट खबरों के मुताबिक इस फिल्म का सीक्वल आने की तैयारी हो रही है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर 'जब वी मेट' के सीक्वल राज मेहता द्वारा गांधार फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के सीक्वल वर्जन का निर्देशन इम्तियाज अली ही करेंगे। उन्होंने ही 'जब वी मेट' का भी निर्देशक किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में शाहिद और करीना की जोड़ी आदित्य और गीत के रूप में फिर साथ नजर आने वाली है। 
 
हालांकि मेकर्स की और से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बता दें कि जब वी मेट कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुबीना दिलैक ने दी खुशखबरी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनाउंस की प्रेग्नेंसी