Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहिद कपूर को 'अर्जुन रेड्डी' में मिला कियारा आडवाणी का साथ, मेकर्स की पहली पसंद

हमें फॉलो करें शाहिद कपूर को 'अर्जुन रेड्डी' में मिला कियारा आडवाणी का साथ, मेकर्स की पहली पसंद
शाहिद कपूर कुछ समय पहले ही दोबारा पिता बने हैं। मीशा कपूर के बाद ज़ैन कपूर के घर में आने के बाद शाहिद फिर कामों में लग गए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज़ हुई। इसके बाद अब शाहिद फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की तैयारी में लग गए हैं।  
 
तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक बनने की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। फिल्म में शाहिद कपूर पहले ही कास्ट हो चुके हैं। इसके बाद अब खबर है कि उन्हें फिल्म की हीरोइन भी मिल गई है। खबरों की मानें तो फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में शाहिद कपूर के साथ मेकर्स ने कियारा आडवाणी को फाइनल किया है। 
 
इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। कियारा ने भी इस खबर के लिए ग्रीन सिग्नल दिया है। कियारा ने कहा कि 'अर्जुन रेड्डी' हमेशा से मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है। उसमें फीमेल लीड के कैरेक्टर के कई पहलू हैं। फिल्म में काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। साथ ही निर्देशक संदीप वांगा की मानें तो कियारा ही उनकी पहली पसंद थी, लेकिन उस समय कियारा के पास डेट्स नहीं थीं। अब फिल्म अक्टूबर में शुरू होगी इसलिए कियारा को फाइनल कर लिया गया है।  
 
कियारा ने फिल्म 'एम.एस धोनी' से दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद वे हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरिज़ 'लस्ट स्टोरीज' में भी नेहा धूपिया के साथ नज़र आईं। शाहिद के साथ 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्म उनके करियर की बहुत महत्वपूर्ण फिल्म होगी। इसके अलावा वे 'कलंक' में भी काम कर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बरसों बाद आमिर खान का सपना सच हुआ, उन्हें नहीं हो रहा है यकीन