Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहिद और ईशान की बहन सना कपूर भी अब फिल्मों में

हमें फॉलो करें शाहिद और ईशान की बहन सना कपूर भी अब फिल्मों में
शाहिद कपूर फिलहाल अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' में व्यस्त हैं। इसके अलावा भी उन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में दे कर नाम कमाया है। अब लगता है वे अपने भाई-बहनों का करियर बनाने में लगे हैं। शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने अपनी पारी की शुरुआत कर दी हैं। अब उनकी बहन की बारी है। 
 
ईशान की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' रिलीज़ हो चुकी हैं जिसे काफी तारीफें मिली हैं। इसके बाद वे बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यु कर रहे हैं। इसके बाद अब बारी है शाहिद की बहन सना कपूर की। सना कपूर पंकज कपूर और उनकी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। सना कपूर भी अपनी बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रही हैं। 
 
हालांकि सना ने बॉलीवुड में शुरुआत भाई शाहिद की फिल्म 'शानदार' से कर दी हैं। क्युट सना को फिल्म में बहुत पसंद किया गया था। लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर सना की यह पहली फिल्म होगी। अब सना फिल्म 'सरोज का रिश्ता' में लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म को अभिषेक सक्सेना डायरेक्ट कर रहे हैं जिसकी शूटिंग अभी चल रही हैं। फिल्म रोमांटिक या कॉमेडी नहीं बल्कि एक सोशल ईशु को लेकर है। खबर के मुताबिक फिल्म में बॉडी शेमिंग का मुद्दे उठाया गया है। लगता है सना आते ही अपना बोल्ड अवतार दिखाने के लिए तैयार हैं। 
 
 
इस बारे में सना का कहना है कि आपको एक इंसान के तौर पर यूनीक होना बहुत ज़रुरी है। आपको खुद को बदलते रहना चाहिए और वो भी अपनी मर्जी से। इसलिए यह विषय मुझे पसंद आया। अभी मैं सिर्फ 'सरोज' हूं। मुझे मेरा किरदार ऑडियंस तक पहुंचाना है और उम्मीद है यह दर्शकों को पसंद आएगा। सना अपने दोनों की भाईयों से बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने शाहिद के बारे में कहा कि भाई ने कहा है जो कर रही हो उसे एंजॉय करो। मैं वही कर रही हूं। सना अपने छोटे भाई ईशान की फिल्म 'धड़क' को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंगापुर के मैडम तुसाद म्युज़ियम में अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यु