Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं इस सुपरस्टार की बेटी, परेशान होकर एक्टर को जाना पड़ा था पुलिस के पास

Advertiesment
हमें फॉलो करें shahid kapoor

WD Entertainment Desk

, रविवार, 16 मार्च 2025 (11:25 IST)
शाहिद कपूर बॉलीवुड के गुड लुकिंग, टैलेंटेड और पॉपुलर एक्टर्स में से एक है। शाहिद कपूर के लुक की लाखों लड़कियां दीवानी है। इतना ही नहीं मीरा राजपूत से शादी के पहले शाहिद का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं संग भी जुड़ा। एक सुपस्टार की बेटी तो शाहिद कपूर के लिए इस कदर पागल थीं कि वह उनका पीछा भी करती थीं। इससे परेशान होकर शाहिद को पुलिस के पास जाना पड़ा था।
 
अपने जमाने के सुपरस्टार राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि उन्हें कोई खास पहचान हासिल नहीं हो पाई। लेकिन वास्तविकता तब सुर्खियों में आ गईं जब शाहिद ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
शाहिद कपूर और वास्तविकता की पहली मुलाकात श्यामक डाबर की डांस क्लास में हुई थी। वास्तिवकता शाहिद के लुक्स पर फिदा हो गई थी। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने प्यार में पागल होकर शाहिद के पड़ोस में ही घर ले लिया था और जब भी वो घर से बाहर निकलते तो, उनका पीछा करने लगती। 
 
webdunia
इतना ही नहीं वास्तिवकता शाहिद की कार के बोनट पर भी बैठ जाती थी। वह शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी थी कि वो अपने आप को उनकी वाइफ तक बताने लगी थी। इससे परेशान होकर शाहिद कपूर ने वास्तिवकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। 
 
पुलिस में मामला आने के बाद वास्तविकता ने शाहिद कपूर का पीछा करना छोड़ा था। बताया जाता है कि फिल्मों में असफल रहने के बाद वास्तविकता ने पब्लिसिटी पाने के लिए शाहिद कपूर के नाम का इस्तेमाल किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार की भूत बंगला में हुई जिशु सेनगुप्ता की एंट्री, एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स की अनाउंसमेंट