Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पर्दे पर पहली बार दिखेगी शाहरुख खान और संजय दत्त की जोड़ी, इस फिल्म में साथ करेंगे काम!

Advertiesment
हमें फॉलो करें shahrukh khan
, बुधवार, 14 जुलाई 2021 (11:12 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और संजय दत्त की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। अब यह जोड़ी जल्द ही एकसाथ नजर आ सकती हैं।

 
खबरों के अनुसार शाहरुख खान और संजय दत्त जल्द ही एक बहुभाषी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम राखी बताया जा रहा है। 
 
इससे पहले शाहरुख की फिल्‍म 'ओम शांति ओम' में संजय दत्त एक गाने में नजर आए थे। वही शाहरुख की रॉ वन में भी संजय ने छोटा सा रोल किया था। लेकिन अब यह जोड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 
खबरों के अनुसार शाहरुख और संजय दत्त ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्माण वायाकॉम 18 द्वारा किया जा रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक चंट सास की सुपर चंट बहू : चुटकुला पढ़कर हंसेंगे लपक कर