Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बहन के बाद आर्यन खान भी रखने जा रहे इंडस्ट्री में कदम, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज का करेंगे निर्देशन

Advertiesment
हमें फॉलो करें aryan khan

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 20 नवंबर 2024 (11:46 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा हैं। आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर एक अनाम बॉलीवुड सीरीज की घोषणा की है। 
 
सोशल मीडिया पर इस शो के रिलीज को लेकर जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि यह सीरीज 2025 में रिलीज होगी और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगी। पोस्ट में लिखा है, 'साल 2025 में नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक अनोखी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिसका निर्माण गौरी खान करेंगी और निर्देशन आर्यन खान करेंगे।
 
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया आर्यन खान के डेब्यू की जानकारी दी है। शाहरुख ने लिखा, यह एक खास दिन है, क्योंकि दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश की जा रही है। आज का दिन और भी ज्यादा खास इसलिए है, क्योंकि रेड चिलीज और आर्यन खान नेटफ्लिक्स पर अपनी नई सीरीज को दिखाने के लिए अपनी यात्रा पर निकल पड़े हैं। 
 
उन्होंने लिखा, आगे बढ़ो और लोगों का मनोरंजन करो आर्यन... और याद रखो, शो बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है! नेटफ्लिक्स के साथ हम इस नई सीरीज को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो ग्लैमर से भरी सिनेमाई दुनिया में एक ताजा नजरिया पेश करती नजर आएगी। 
 
webdunia
शाहरुख ने लिखा, एक बाहरी व्यक्ति के रूप में सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है इस इमें दिखाया जाएगा। यह आर्यन, के साथ कई और दिमागों और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की टीम की जीवंत की गई एक अनूठी कहानी है। यह वेब सीरीज मनोरंजन से भरपूर होने जा रही है।
 
इस वेब सीरीज की घोषणा के बाद से फैंस और सेलेब्स आर्यन खान को बधाई दे रहे हैं। कंगना रनौट, करण जौहर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे जैसे कई सेलेब्स ने आर्यन को बधाई दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिन शादी के एक बेटे के पिता हैं तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान