Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना संकट के बीच फैंस खास तरीके से मनाएंगे शाहरुख खान का जन्मदिन, प्लान की वर्चुअल पार्टी!

हमें फॉलो करें कोरोना संकट के बीच फैंस खास तरीके से मनाएंगे शाहरुख खान का जन्मदिन, प्लान की वर्चुअल पार्टी!
, शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (17:46 IST)
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का जन्मदिन दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। हर साल मुंबई में शाहरुख के बंगल मन्नत के बाहर हजारों की तादाद में फैंस जुटते हैं, ताकि अपने चहेते कलाकार की केवल एक झलक पा सकें।

 
हालांकि, इस साल कोरोनावायरस महामारी के कारण ऐसा होना संभव नहीं है। वक्त की जरूरत को समझते हुए शाहरुख नहीं चाहते कि इस साल उनके घर के बाहर इस तरह का कोई भी जमावड़ा या फिर जश्न हो। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि इस साल शाहरुख का जन्मदिन उनके फैंस द्वारा नहीं मनाया जाएगा।
 
फैंस ने अपने प्यारे अभिनेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। दरअसल, शाहरुख के फैन क्लब ने बॉलीवुड के बादशाह का जन्मदिन मनाने के लिए वर्चुअल प्लानिंग की हैं। खबरों के अनुसार, शाहरुख के फैन क्लब के एक सदस्य ने कहा कि अभिनेता के फैंस अपने घरों में रहकर ही केक काटेंगे और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस पार्टी में शामिल होंगे।
 
बताया जा रहा है कि आधी रात को वर्चुअल बर्थडे जश्न के बाद अगले दिन यानी 2 नवंबर को सोमवार सुबह 11 बजे सेल्फी बूथ, गेम्स, एसआरके क्विज़, फैंस के बीच लाइव बातचीत और कुछ परफॉर्मेंस के साथ शाहरुख का जन्मदिन मनाया जाएगा।
 
इसके अलावा कुछ चैरिटेबल एक्टिविटी भी की जाएंगी, जैसे कि मास्क और सैनिटाइजर के साथ 5555 कोविड किट बांटी जाएंगी। जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में जाकर इस दिन को और भी खास बनाने की योजना फैन क्लब ने बनाई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिनव कोहली ने पत्नी श्वेता तिवारी पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप